भरतपुर : तेजी से स्वस्थ हो रहे कोरोना मरीज, अब रह गए सिर्फ 55 एक्टिव केस

By: Ankur Mon, 14 June 2021 12:41:10

भरतपुर : तेजी से स्वस्थ हो रहे कोरोना मरीज, अब रह गए सिर्फ 55 एक्टिव केस

कोरोना की दूसरी लहर ने कई लोगों की जान ली जो कि अब कम होता नजर आ रहा हैं। हांलाकि अब संक्रमण के आंकड़ों में कमी से राहत मिलने लगी हैं। मरीज भी तेजी से स्वस्थ हो रहे हैं। पिछले महीने 18 मई को सर्वाधिक 5862 एक्टिव केस थे, लेकिन अब 55 एक्टिव केस रह गए हैं। जिले में रविवार को 494 सैम्पलों में नया एक पॉजिटिव मरीज निकला है, जबकि एक की मौत हुई है। इस दिन 19 लोग रिकवर्ड हुए हैं, जिनके सहित अब तक 19243 लोग रिकवर्ड हो चुके हैं। इस प्रकार रिकवरी रेट बढ़ कर 98.40% तक पहुंच गई है। जिले में 339966 सैंपल की जांच अब तक हुई है, जिनमें 19555 पॉजिटिव मरीज निकले हैं तथा 257 लोगों की मौत हुई है।

देश में रविवार को मिले 70,984 नए कोरोना मरीज, एक्टिव मरीजों की संख्या हुई 10 लाख से कमदेश में नए कोरोना मरीजों के मिले की संख्या में लगातार कमी आ रही है। बीते दिन यानी रविवार की बात करे तो 70,984 नए कोरोना मरीज मिले। 3,922 लोगों की मौत भी हुई। 1 लाख 19 हजार 469 मरीज ठीक भी हुए। बीते 24 घंटे में इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 48,485 की कमी आई इसके साथ ही देश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 9 लाख 68 हजार 961 हो गई है। यह पिछले साल 17 सितंबर को आए पहले पीक से भी कम हैं। तब 10 लाख 17 हजार 705 एक्टिव केस थे। इसके बाद इनमें कमी होती गई। आपको बता दे, 9 मई को सबसे ज्यादा 37 लाख 41 हजार 302 कोरोना एक्टिव मरीज थे, फिर इसमें गिरावट आने लगी।

ये भी पढ़े :

# जानिए भारत समेत अन्‍य देशों में कहां तक पहुंची बच्चों को वैक्सीन देने की तैयारी

# बीकानेर : खत्म होने के करीब कोविड का प्रकोप, 3000 सैंपल में मिले महज 15 संक्रमित

# दिल्‍ली में आज सुबह 5 बजे से लॉकडाउन हुआ खत्म, सभी दुकानें, मॉल्स, वीकली मार्केट और रेस्टोरेंट्स खुले; लेकिन यहां रहेगी पाबंदी

# उत्तराखंड : कोरोना से हो चुकी अबतक 6935 मौत, बीते दिन मिले 263 नए मामले

# UP Board Exam: इस साल बिना मेरिट तैयार होगा 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स का रिजल्ट

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com